किच्छा से कनाडा भेजे जा रहे पार्सल में अफीम बरामद -दिल्ली एयरपोर्ट पर खुला ड्रग तस्करी का खेल

खबर शेयर करें 👉

ऊधम सिंह नगर जिले के किच्छा से कनाडा भेजे जा रहे एक पार्सल में अफीम मिलने से हड़कंप मच गया। दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम जांच के दौरान पार्सल में प्लास्टिक के चार स्टूल के पायों के अंदर छिपाई गई करीब 500 ग्राम अफीम बरामद हुई। इसके बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की टीम सक्रिय हो गई और मामले की जांच शुरू कर दी।


जानकारी के अनुसार करीब एक सप्ताह पहले किच्छा स्थित एक कोरियर सेंटर से कनाडा के लिए पार्सल बुक किया गया था। दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की जांच के दौरान पार्सल संदिग्ध लगा। जब पार्सल को खोला गया तो उसमें रखे चार छोटे प्लास्टिक स्टूल के पायों के अंदर अफीम छिपाई गई थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड चुनाव 2027: भाजपा ने ‘विस्तारक’ योजना के लिए संयोजकों की सूची की जारी -70 कार्यकर्ताओं को मिलेगी जिम्मेदारी


मामला सामने आने के बाद कस्टम विभाग ने इसे उत्तराखंड एनसीबी को सौंप दिया। गुरुवार शाम एनसीबी की टीम किच्छा पहुंची और संबंधित कोरियर सेंटर पर पहुंचकर संचालक से पूछताछ की। टीम ने वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-मायके जाते समय लापता हुई महिला -दो मासूम बच्चों को मां का इंतजार


जांच में सामने आया कि करीब एक सप्ताह पहले एक युवक और युवती ने चार छोटे प्लास्टिक स्टूल पार्सल में रखकर कनाडा भेजे थे। इसके बाद एनसीबी टीम ने पार्सल बुक कराने वाली युवती को फोन कर सूचना दी कि उसका पार्सल वापस आ गया है। सूचना मिलते ही युवती पार्सल लेने कोरियर सेंटर पहुंच गई।


जैसे ही युवती वहां पहुंची, एनसीबी टीम ने स्थानीय पुलिस की महिला कांस्टेबल की मौजूदगी में उससे कई घंटे तक पूछताछ की। बताया जा रहा है कि नारकोटिक्स टीम गोपनीय मिशन के तहत किच्छा पहुंची थी और इस दौरान स्थानीय पुलिस ने भी उनका सहयोग किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल, राष्ट्रपति ने की नियुक्ति


एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी ने बताया कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम अपने गोपनीय मिशन के तहत किच्छा आई थी और स्थानीय पुलिस ने जांच में पूरा सहयोग किया।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119