विश्व मौखिक स्वास्थ्य दिवस पर ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

खबर शेयर करें 👉

भीमताल। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ फार्मेसी द्वारा वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे- 2026 के अवसर पर “एक खुशहाल मुंह, एक खुशहाल जीवन” विषय के अंतर्गत एक व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को मौखिक स्वच्छता के महत्व और उसके समग्र स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव के प्रति जागरूक करना था।


इस अवसर पर कम्युनिटी हेल्थ सेंटर भीमताल के सहयोग से रामलीला मैदान, मल्लीताल, भीमताल में मौखिक स्वास्थ्य जागरूकता एवं चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में उपस्थित लोगों को दंत रोगों के शुरुआती लक्षणों, सही मौखिक स्वच्छता अपनाने के तरीकों तथा समय पर उपचार की आवश्यकता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भारी तबाही के चलते चंपावत में एसडीआरएफ हाईअलर्ट पर

साथ ही आमजन के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच और आवश्यक परामर्श की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।
इस पहल के माध्यम से विशेष रूप से उन लोगों तक दंत स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई गईं, जिन्हें ऐसी सुविधाएं आसानी से उपलब्ध नहीं हो पाती हैं। शिविर के सफल संचालन में सीएचसी भीमताल की टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस दौरान डॉ. बलराज कौर (मेडिकल ऑफिसर) और स्टाफ नर्स सिमरन की सक्रिय भूमिका सराहनीय रही।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामनगर के हल्दूवा में भीषण सड़क हादसा -बाइक सवार युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया


कार्यक्रम के अंतर्गत एक ऑनलाइन विशेषज्ञ सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें प्रख्यात दंत चिकित्सक एवं पेलिएटिव केयर विशेषज्ञ डॉ. गीतिका गंगोला ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने मौखिक स्वास्थ्य की देखभाल, रोगों की समय रहते पहचान और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व पर विस्तार से जानकारी साझा की। सत्र के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने प्रश्नों के उत्तर प्राप्त किए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-चढ़ाई पर अनियंत्रित होकर पलटी खनिज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौत


कार्यक्रम में संकाय सदस्यों एवं विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली, जो संस्थान की सामाजिक जिम्मेदारी और स्वास्थ्य जागरूकता के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119