ग्राफिक एरा अस्पताल का बड़ा कदम : हल्द्वानी-भीमताल में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर -800 लोगों ने उठाया लाभ
हल्द्वानी। ग्राफिक एरा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (GEIMS), देहरादून द्वारा सामुदायिक सेवा और निवारक स्वास्थ्य देखभाल के तहत ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के हल्द्वानी और भीमताल परिसर में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में छात्रों, कर्मचारियों और आसपास के क्षेत्रों के निवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

इस दौरान करीब 800 लोगों ने विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श, विस्तृत स्वास्थ्य जांच और निःशुल्क दवाओं का लाभ उठाया। शिविर में जनरल मेडिसिन और नेत्र विज्ञान विभाग की विशेषज्ञ टीमों ने लोगों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक परामर्श दिया।
निःशुल्क हुई महत्वपूर्ण जांचें
शिविर में आगंतुकों के ब्लड प्रेशर (BP), ब्लड शुगर, ऑक्सीजन सैचुरेशन और पल्स रेट की निःशुल्क जांच की गई। साथ ही लोगों को बीमारियों के शुरुआती लक्षणों की पहचान और समय पर उपचार के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।
आंखों और स्वस्थ जीवनशैली पर दिया विशेष जोर
विशेषज्ञ डॉक्टरों ने लोगों को आंखों की नियमित जांच कराने, संतुलित आहार लेने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही ग्राफिक एरा अस्पताल, देहरादून में उपलब्ध आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं और उपचार सेवाओं की जानकारी भी दी।
ग्राफिक एरा अस्पताल आयुष्मान भारत, ECHS, CGHS, ESI और विभिन्न TPA योजनाओं के तहत किफायती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रहा है। GEIMS तेजी से उत्तराखंड और आसपास के राज्यों के लोगों के लिए एक भरोसेमंद और सुपर-स्पेशियलिटी चिकित्सा केंद्र के रूप में उभर रहा है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल