राज्य स्तरीय फेंसिंग चैंपियनशिप में मोटाहल्दू की शद्धा ने जीता स्वर्ण, क्षेत्र में खुशी की लहर

खबर शेयर करें 👉


हल्द्वानी। मुख्यमंत्री फेंसिंग राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में मोटाहल्दू के किशनपुर सकुलिया निवासी शेखर जोशी की पुत्री श्रद्धा जोशी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-14 वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।


युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 8 से 10 फरवरी तक देहरादून स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में प्रदेश भर के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें श्रद्धा ने अपने उत्कृष्ट खेल कौशल और आत्मविश्वास के दम पर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...हाईकोर्ट का सख्त रुख : पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंता अवमानना के दोषी --10 दिन में आदेश नहीं माना तो भुगतनी होगी सजा


श्रद्धा जोशी ने बताया कि हल्द्वानी में फेंसिंग का प्रशिक्षक उपलब्ध न होने के कारण उन्हें प्रशिक्षण के लिए रुद्रपुर और काशीपुर तक जाना पड़ा। सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने निरंतर अभ्यास और दृढ़ संकल्प से यह सफलता हासिल की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम


श्रद्धा की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, खेल प्रेमियों और गणमान्य नागरिकों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
श्रद्धा की इस सफलता में उनके कोच शुभम काम्बोज और स्मिता नेगी का विशेष योगदान रहा है, जिनके मार्गदर्शन में उन्होंने यह मुकाम हासिल किया।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...एआई वीडियो पर घमासान : मोदी, शाह और ट्रंप को कोर्ट में दिखाने वाले वीडियो पर शिकायत--- साइबर जांच शुरू
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119