नैनीताल पुलिस का बड़ा काम: 37.48 लाख के 200 गुम मोबाइल बरामद, लोगों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी/नैनीताल। जनपद नैनीताल पुलिस ने गुम हुए मोबाइल फोन बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है। जनवरी से मार्च 2026 के बीच पुलिस ने विभिन्न राज्यों से 200 मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को वापस सौंप दिए। इन मोबाइल फोनों की अनुमानित कीमत करीब 37 लाख 48 हजार रुपये बताई जा रही है।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजू नाथ टीसी के निर्देश पर नैनीताल पुलिस की मोबाइल ऐप/साइबर सेल ने कार्रवाई करते हुए यह सफलता हासिल की। गुम मोबाइल फोन की शिकायतें नैनीताल पुलिस मोबाइल ऐप और Central Equipment Identity Register (CEIR) Portal के माध्यम से प्राप्त हुई थीं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा


एसएसपी के निर्देश पर गठित टीम ने आईएमईआई नंबर के आधार पर ट्रैकिंग करते हुए उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से मोबाइल फोन बरामद किए।


यह कार्रवाई एसपी नैनीताल डॉ जगदीश चंद्र एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल के मार्गदर्शन और सीओ ऑपरेशन/हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में की गई। मोबाइल ऐप (साइबर सेल) प्रभारी मीनू गौतम के नेतृत्व में टीम ने शिकायतकर्ताओं के प्रार्थना पत्रों के आधार पर कड़ी मेहनत कर फोन बरामद किए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uknews-बेकाबू थार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत -चार अस्पतालों में भटके परिजन, नहीं बची जान


मोबाइल मिलने पर सभी फरियादियों ने खुशी जताते हुए नैनीताल पुलिस और एसएसपी का आभार व्यक्त किया।
बरामद मोबाइल फोन का विवरण:
iPhone – 7
Samsung – 31
Oppo – 36
OnePlus – 13
Realme – 14
Vivo – 45
Motorola – 8
Infinix – 10
Redmi – 22
Poco – 5
Lava – 2
IQ – 2
Tecno – 3
Xiaomi – 1
Itel – 1
कुल मोबाइल: 200
अनुमानित कीमत: ₹37,48,000
टीम में शामिल:
उपनिरीक्षक मीना गौतम
कांस्टेबल किशन सिंह कुंवर
कांस्टेबल रामचन्द्र प्रजापति

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अल्मोड़ा: कछियोला में अवैध लीसा निकासी पर वन विभाग की कार्रवाई -ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति

एसएसपी ने इस सराहनीय कार्य के लिए मोबाइल रिकवरी टीम को 1500 रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा भी की है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119