जमरानी बांध कार्य के चलते काठगोदाम में आज से दो दिन यातायात डायवर्जन -सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक नो एंट्री

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। जमरानी बांध बहुउद्देशीय परियोजना के तहत वृक्ष पातन (कटान) कार्य के चलते काठगोदाम क्षेत्र में गुरुवार और शुक्रवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक वाहनों की आवाजाही पर अस्थायी रोक रहेगी। इस दौरान यातायात पुलिस ने सुचारू व्यवस्था बनाए रखने के लिए डायवर्जन प्लान जारी किया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पहली बार आयोजित हुआ ‘नाट्यकम-2026 -मंच पर जीवंत हुई भारतीय ज्ञान परंपरा


जारी प्लान के अनुसार पर्वतीय क्षेत्र से मैदानी क्षेत्र की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहन नरीमन तिराहा काठगोदाम से डायवर्ट होकर गौलापार रोड के रास्ते अपने गंतव्य को जाएंगे।


वहीं काठगोदाम क्षेत्र से हल्द्वानी शहर की ओर आने वाले वाहनों को कॉलटेक्स तिराहा से डायवर्ट कर पुराना फायर स्टेशन तिराहा के रास्ते भेजा जाएगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘थिंक बियॉन्ड होटल्स’ पर अतिथि व्याख्यान -छात्रों को बताए सरकारी नौकरी और स्वरोजगार के अवसर


इसके अलावा हल्द्वानी शहर से काठगोदाम की ओर जाने वाले सभी प्रकार के वाहन हाइडिल तिराहा से डायवर्ट होकर पुराना फायर स्टेशन तिराहा से होते हुए कॉलटेक्स तिराहा के रास्ते आगे बढ़ेंगे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिल्ली में प्रदर्शन के लिए अब जंतर-मंतर नहीं, तीन नए स्थल निर्धारित


पुलिस ने वाहन चालकों और आम लोगों से अपील की है कि निर्धारित समय के दौरान असुविधा से बचने के लिए काठगोदाम क्षेत्र में लागू डायवर्जन प्लान का पालन करने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119