आवारा पशु से टकराई बाइक, युवक गंभीर घायल
दिनेशपुर। आवारा पशु से टकराकर बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसके दो साथी भी चोटिल हो गए। घायल युवक को गंभीर हालत में रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार चंदननगर निवासी अनुपम सरकार (21) शनिवार सुबह गांव के ही रेशब राय और भोला सरकार के साथ बाइक से सिडकुल ड्यूटी पर जा रहा था। इसी दौरान मटकोटा मार्ग पर जयनगर के पास अचानक एक आवारा पशु सड़क पर आ गया। बाइक पशु से टकरा गई, जिससे तीनों सवार सड़क पर गिर पड़े।
हादसे में अनुपम सरकार के सिर में गंभीर चोट आई। घटना के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने उसे तत्काल रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। अन्य दोनों युवकों को मामूली चोटें आई हैं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग
UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद