खटीमा में तेज रफ्तार कार का कहर, चार लोग गंभीर घायल, चालक फरार

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

खटीमा। शनिवार देर शाम मुख्य चौराहे से रोडवेज की ओर तेज गति से आ रही एक अज्ञात कार ने दो बाइक सवारों और एक पैदल व्यक्ति को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।


घटना की सूचना मिलते ही आपातकालीन सेवा 108 के माध्यम से सभी घायलों को उप जिला चिकित्सालय खटीमा में भर्ती कराया गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक बाइक सवार का हेलमेट तक टूट गया।प्रत्यक्षदर्शियों ने कार को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन चालक वाहन सहित फरार हो गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद


हादसे में बाइक सवार महेंद्र (50) और उनकी पत्नी आशा (50) गंभीर रूप से घायल हो गए। हालत नाजुक होने पर आशा को हायर सेंटर रेफर किया गया है। वहीं दूसरी बाइक पर सवार रोहित कुमार, निवासी वार्ड 6, को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पैदल जा रहे नंद किशोर (51) निवासी बगुलिया भी घायल हुए हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-फर्जी प्रमाणपत्रों से एमबीबीएस सीट आवंटन मामले में जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए


चिकित्सक अकीलम ने बताया कि सभी घायलों का उपचार किया जा रहा है, जिनमें से दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें रेफर किया गया है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार वाहन चालक की तलाश की जा रही है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119