हल्द्वानी–नैनीताल हाईवे पर थार से स्टंट -वीडियो वायरल होते ही SSP ने की सख्त कार्रवाई

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। हल्द्वानी–नैनीताल हाईवे पर थार वाहन से खतरनाक स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने मामले का तत्काल संज्ञान लिया। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लेकर वाहन सीज कर दिया है, साथ ही उसके ड्राइविंग लाइसेंस के निरस्तीकरण की कार्रवाई भी की गई है।


जानकारी के अनुसार, 19 दिसंबर 2025 की रात वाहन संख्या UK06BC7200 (थार) का चालक हाईवे पर तेज रफ्तार और खतरनाक स्टंट करता नजर आया, जिससे उसकी और आम राहगीरों की जान को गंभीर खतरा उत्पन्न हुआ। वीडियो वायरल होते ही एसएसपी नैनीताल ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिल्ली में प्रदर्शन के लिए अब जंतर-मंतर नहीं, तीन नए स्थल निर्धारित


निर्देशों के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी ने वाहन चालक की पहचान कर ब्रह्मजोत सिंह पुत्र सुशांत सिंह, निवासी उदयपुर दौलतपुर, हल्द्वानी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 के तहत अभियोग पंजीकृत किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  कांग्रेस के प्रदर्शन के चलते दिल्ली मेट्रो के छह स्टेशनों पर शाम चार बजे तक प्रवेश-निकास बंद


पुलिस टीम ने 20 दिसंबर 2025 को चालक को हिरासत में लिया। खतरनाक व उतावलेपन से वाहन चलाने पर थार वाहन को सीज किया गया तथा ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।


इस मौके पर एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि स्टंटबाजी, हुड़दंग, अराजकता और कानून तोड़ने वालों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सार्वजनिक मार्गों पर आम नागरिकों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uk-रानीखेत में 300 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन -एक की मौत, दो घायल


नैनीताल पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, सुरक्षित वाहन चलाएं और स्टंटबाजी या हुड़दंग जैसी गतिविधियों से दूर रहें। कानून व्यवस्था भंग करने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर बनी हुई है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119