पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत -साथी गंभीर रूप से घायल

खबर शेयर करें 👉

रामनगर। क्षेत्र में बुधवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया। टेड़ा गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
मृतक की पहचान रवि खत्री (29) पुत्र हीरा सिंह, निवासी ग्राम लूटाबढ़ के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार रवि अपने परिवार का इकलौता बेटा था। परिवार में उसकी तीन बहनें हैं, जिनमें से दो की शादी हो चुकी है, जबकि एक बहन पढ़ाई कर रही है। तीसरी बहन की शादी अप्रैल माह में प्रस्तावित थी। रवि की शादी दो वर्ष पूर्व हुई थी और उसकी एक साल की मासूम बेटी भी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...अल्मोड़ा पुलिस में बड़ा फेरबदल -निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले


परिजनों ने बताया कि हाल ही में रवि के पिता ने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के उद्देश्य से उसके लिए दूध की डेरी भी शुरू करवाई थी।


हादसे में बाइक पर सवार दूसरा युवक सुमित बोरा (22) पुत्र जशवंत बोरा, निवासी बासीटीला, गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों युवक टेड़ा गांव से रामनगर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एक बड़े वाहन को ओवरटेक करते समय बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।
हादसे के बाद राहगीरों ने दोनों घायलों को रामनगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने रवि खत्री को मृत घोषित कर दिया। सुमित की हालत गंभीर होने के कारण उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। अस्पताल के चिकित्सक डॉ. सारिक ने बताया कि सुमित के सिर में गहरी चोट है और कान से खून निकल रहा था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...होम स्टे में प्रेम-प्रसंग का दर्दनाक अंत --विवाहिता की संदिग्ध मौत, प्रेमी पर हत्या का मुकदमा


सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक महेंद्र प्रसाद ने बताया कि दुर्घटना टेड़ा गांव के पास हुई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल है। मृतक के शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पोस्टमार्टम की कार्रवाई गुरुवार सुबह की जाएगी। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान --=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119