अल्मोड़ा: देघाट में लाखों के जेवर चोरी का खुलासा, नामजद आरोपी 5 घंटे में गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा जनपद के देघाट थाना क्षेत्र में अलमारी से लाखों रुपये के सोने के जेवरात चोरी करने के मामले का पुलिस ने महज पांच घंटे के भीतर खुलासा करते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए सभी सोने के आभूषण भी बरामद कर लिए गए हैं।


गंगानगर देघाट निवासी रेनू तिवारी ने मंगलवार को देघाट थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि रामू ठाकुर ने उनके घर की अलमारी से सोने के आभूषण चोरी कर लिए हैं। तहरीर के आधार पर थाना देघाट में एफआईआर संख्या 01/2026 भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) व 305 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-चढ़ाई पर अनियंत्रित होकर पलटी खनिज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौत


मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा ने तत्काल संज्ञान लेते हुए चोरी की घटना का शीघ्र अनावरण एवं आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह तथा क्षेत्राधिकारी रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष देघाट अजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हिजाब इस्लाम की अनिवार्य धार्मिक प्रथा नहीं -इलाहाबाद हाईकोर्ट ने छात्रा की याचिका खारिज की


पुलिस टीम ने त्वरित सुरागरसी एवं पतारसी करते हुए उसी दिन पांच घंटे के भीतर आरोपी रामू ठाकुर को देघाट क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से एक पौची, कानों के झुमके, एक मांग टीका और तीन अंगूठियां बरामद की गईं। बरामद जेवरातों की अनुमानित कीमत करीब 4 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मुकेश कुमार कोहली को पीएच.डी. की उपाधि


गिरफ्तार आरोपी रामू ठाकुर (40 वर्ष), पुत्र सुरेश पाल सिंह, निवासी चीनी मिल क्षेत्र, थाना बाजपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर का रहने वाला है। बरामदगी के बाद मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष देघाट अजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में उपनिरीक्षक गंगाराम सिंह गोला, अपर उपनिरीक्षक राजवीर सिंह, हेड कांस्टेबल सुरेन्द्र कुमार तथा कांस्टेबल नीरज बिष्ट शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119