बेरीनाग में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी कार: दो महिलाओं की मौत, चालक गंभीर घायल

खबर शेयर करें 👉

बेरीनाग। बेरीनाग तहसील से करीब 25 किलोमीटर दूर रामंदिर–चाकबोरा मोटर मार्ग पर बुधवार दोपहर करीब तीन बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। आल्टो कार (संख्या: UK TAA 5128) अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 150 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी।
हादसे के समय कार में तीन लोग सवार थे, जिनमें दो विधवा महिलाएं शामिल थीं। दुर्घटना में वाहन चालक गोकुल कुमार आगरी (28 वर्ष), पुत्र मदन राम, निवासी बोरा आगर, गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सिर और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिग ब्रेकिंग : रक्षाबंधन से पहले रुड़की में खूनी खेल -दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या, जीजा गंभीर


सूचना मिलते ही बेरीनाग पुलिस, 112 हाईवे पेट्रोलिंग टीम तथा कोतवाल नरेश कुमार गंगवार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद घायल चालक को खाई से बाहर निकालकर सड़क तक लाया गया और 112 हाईवे पेट्रोलिंग टीम द्वारा सीएचसी बेरीनाग पहुंचाया गया। जहां डॉ. श्वेता ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामनगर के हल्दूवा में भीषण सड़क हादसा -बाइक सवार युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया


दुर्घटना में कार सवार हीरा देवी (44 वर्ष), पत्नी नरेंद्र सिंह, निवासी ग्वाल रामंदिर तथा उमा देवी (45 वर्ष), पत्नी पूरन सिंह, निवासी ग्वाल की मौके पर ही मौत हो गई।


बताया जा रहा है कि चालक दोपहर करीब दो बजे दोनों महिलाओं को रायआगर कस्बे से कार में बैठाकर ले गया था। तीनों लोग कोटेश्वर मंदिर में अपने भतीजे के जनेऊ संस्कार में शामिल होकर वापस लौट रहे थे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK...पिथौरागढ़ में बैंक प्रबंधक को जिंदा जलाने वाले पूर्व सुरक्षा गार्ड को उम्रकैद


घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। मौके पर हाईवे पेट्रोलिंग प्रभारी गिरीश चंद, नीरज बिष्ट, नीरज चंद, वरिष्ठ उपनिरीक्षक हरीश कोंरगा, नरेंद्र मेहता सहित पुलिस टीम मौजूद रही।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119