रुद्रपुर गैंगरेप कांड : देवर समेत चार आरोपी गिरफ्तार, एक अस्पताल में भर्ती

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर)। महिला से सामूहिक दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें पीड़िता का देवर भी शामिल है। गुरुवार को पुलिस ने तीन आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जबकि एक आरोपी का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 23 फरवरी को रुद्रपुर निवासी महिला ने तहरीर देकर घटना की जानकारी दी थी। महिला के अनुसार, 22 फरवरी की रात वह अपने

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-राम बारात शोभायात्रा के चलते हल्द्वानी में बदलेगा ट्रैफिक प्लान -दोपहर 1 बजे से लागू रहेगा डायवर्जन

देवर के साथ गांधी पार्क में लगे सरस मेले में गई थी।
मेले से लौटते समय उसका देवर करन उसे पैदल किच्छा बाईपास स्थित एक मैदान में ले गया, जहां पहले से मौजूद राजा रस्तोगी, विशाल गुप्ता और अभय सक्सेना उर्फ चाइना से मुलाकात हुई।


इसके बाद आरोपी अभय, देवर करन और पीड़िता को मोटरसाइकिल से ठंडी सड़क स्थित 15 एकड़ मैदान पर ले गया। कुछ देर बाद राजा और विशाल भी वहां पहुंच गए। आरोप है कि वहां अभय और फिर राजा ने महिला के साथ दुष्कर्म किया, जबकि देवर करन और विशाल मौके पर मौजूद रहे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा


⚖️ पुलिस कार्रवाई
कोतवाली पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया
देवर करन को पहले ही हिरासत में ले लिया गया था
फरार आरोपियों की तलाश के लिए लगातार दबिश दी गई
🚑 आरोपी ने खाया जहर
मंगलवार देर रात एक आरोपी अभय सक्सेना ने लिंक एक्सप्रेस ट्रेन में नजीबाबाद-नगीना के बीच जीआरपी को देखकर कथित तौर पर जहर खा लिया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
👮‍♂️ अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी
पुलिस ने बुधवार को जिला अस्पताल रुद्रपुर के पास से राजा रस्तोगी और विशाल गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।
👉 पुलिस के अनुसार, सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है और मामले की जांच जारी है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119