केलाखेड़ा में हाईवे पर हादसा, बाइक सवार की मौत
काशीपुर। नेशनल हाईवे 74 केलाखेड़ा के पास सोमवार की शाम एक कार और बाइक के बीच टक्कर हो गई। इस टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जब तक लोग घायल को अस्पताल पहुंचाते उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को सरकारी अस्पताल पहुंचाया।
वार्ड नंबर 13 मरियमपुर निवासी 47 वर्षीय दिलबाग सिंह पुत्र जीत सिंह सोमवार को अपनी बाइक से बाजपुर की ओर आ रहा था। अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित होकर हाईवे के बीच में मुड़ गई। इस दौरान पीछे से आ रहे कार चालक ने बचाने का प्रयाय किया, लेकिन तब तक उसकी टक्कर बाइक से हो गई। इसमें दिलबाग सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक दिलबाग सिंह ने दम तोड़ दिया। वहीं सूचना पर पहुंची केलाखेड़ा पुलिस ने शव को बाजपुर सीएचसी में पहुंचाया और पंचनामे की तैयारी की गई।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
हरिद्वार : तरुण हिमालय इंटर कॉलेज देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह
आंचल दुग्ध संघ की 705 समितियों में शान से लहराया तिरंगा -देशभक्ति के रंग में रंगा लालकुआं
तिरंगे के रंग में रंगा ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल -देशभक्ति के जोश में मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस
uttarakhand-वायरल वीडियो पर पुलिस का त्वरित एक्शन -बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले चार युवक गिरफ्तार