छात्रों ने एमबीपीजी कॉलेज के प्राचार्य को उनके कार्यालय में किया बंद
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में सोमवार को छात्रों ने परीक्षाफल में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा। छात्र प्राचार्य कक्ष में धरने पर बैठ गए। बाद में छात्रों ने एडमिशन काउंटर, कार्यालय जबरन बंद करा दिया और प्राचार्य को उनके कक्ष में कैद कर दिया। हंगामा बढ़ने पर पुलिस बुलानी पड़ी। बीते दिनों जारी हुए बीए, बीकॉम एवं बीएससी के चतुर्थ समेस्टर में फेल हुए 572 छात्रों को लेकर छात्र नेताओं ने प्राचार्य कक्ष में धरना प्रदर्शन किया। छात्र नेताओं ने कहा कि कॉपियां जांचने में गड़बड़ी हुई है जिसे विश्वविद्यालय प्रशासन को तुरंत सुधारना चाहिए।
छात्र नेता हर्ष शर्मा का कहना है कि चौथे सेमेस्टर में पास हुए छात्रों को पांचवें सेमेस्टर में प्रवेश दिया जा रहा है जबकि दूसरे सेमेस्टर के बैक पेपरों का रिजल्ट अभी तक जारी नहीं किया है। छात्र नेता उमाशंकर तिवारी ने कहा कि कॉलेज प्रशासन तुरंत स्पेशल बैक का पेपर कराए। साथ ही फीस जमा करने के लिए समर्थ पोर्टल को फिर से खोला जाए। गुस्साए छात्रों ने एडमिशन काउंटर और कार्यालय बंद करा दिए और प्राचार्य डॉ. बीएस बनकोटी को उनके कक्ष में बंद कर दिया। हंगामा बढ़ता देख कॉलेज प्रशासन ने पुलिस बुलाई, तब स्थिति नियंत्रित हो सकी। इस दौरान रक्षित सिंह बिष्ट, अजय कुमार, चंदन नगरकोटी, यश कुमार, प्रियांशु पाल, रोहित कुमार आदि मौजूद रहे।
छात्रों ने स्पेशल बैक परीक्षा की मांग की है। इसके साथ ही कॉपियां जांचने में गड़बड़ियों की बात भी कही है। ये मामले विश्वविद्यालय स्तर पर हल होने हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन को छात्रों की इन मांगों के संबंध में पत्र भेज दिया है। –डॉ. एनएस बनकोटी, प्राचार्य, एमबीपीजी कॉलेज, हल्द्वानी
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग