चेकिंग से बचने को भागे बाइक सवार,होमगार्ड को मारी टक्कर -नाबालिग संरक्षण में, मुकदमा दर्ज
अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के के निर्देशन में जनपद में कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में थाना भतरौजखान के थानाध्यक्ष अवनीश कुमार पुलिस टीम के साथ छोटी घट्टी तिराहे पर सघन चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान दिल्ली नंबर की एक बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक वहां पहुंचे। पुलिस टीम ने उन्हें रुकने का संकेत दिया, लेकिन बाइक सवार पुलिस को चकमा देते हुए तेज रफ्तार में भतरौजखान की ओर भाग निकले।
संदिग्ध प्रतीत होने पर थानाध्यक्ष ने भतरौजखान क्षेत्र में पहले से तैनात पुलिस बल को सतर्क कर वाहन को रोकने के निर्देश दिए। पुलिस जवानों ने बाइक को रोकने का प्रयास किया, लेकिन तेज गति से आ रहे बाइक सवार ने ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवान श्याम सुंदर को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
मौके पर मौजूद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बाइक चला रहे नाबालिग को संरक्षण में ले लिया, जबकि उसके साथ सवार प्रदीप सिंह (19 वर्ष) को भी मौके पर ही पकड़ लिया गया।
घायल होमगार्ड जवान को तत्काल उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया।
इस मामले में थाना भतरौजखान में FIR संख्या 05/26 के तहत धारा 109 और 121(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया है। मौके पर बाइक सवारों के परिजनों को भी बुलाया गया है। पुलिस द्वारा वाहन स्वामी के खिलाफ भी आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
बिग ब्रेकिंग : रक्षाबंधन से पहले रुड़की में खूनी खेल -दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या, जीजा गंभीर
UK…पिथौरागढ़ में बैंक प्रबंधक को जिंदा जलाने वाले पूर्व सुरक्षा गार्ड को उम्रकैद
उत्तराखंड : डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों पर पुनर्विचार की मांग -श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने डीजी सूचना से की मुलाकात