गदरपुर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -खेत की मेड़ पर मिला शव

खबर शेयर करें 👉

गदरपुर। क्षेत्र में एक 30 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। विगत दिवस गांव के पास जंगल किनारे खेत की मेड़ पर युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।


जानकारी के अनुसार ग्राम कलकत्ता निवासी प्रीतम सिंह का पुत्र दिलेर सिंह (30) शुक्रवार को गांव के ही संता सिंह के साथ बाइक से कहीं गया था। देर रात तक घर वापस न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। युवक की मां बलवीर कौर ने संता सिंह से जानकारी ली तो उसने बताया कि वह खानपुर से वापस घर आ गया था, जबकि दिलेर सिंह के बारे में उसे कोई जानकारी नहीं है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही -160 के करीब मौतें, 133 भारतीयों समेत 750 से ज्यादा लापता


इसके बाद परिजनों ने युवक की काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। शनिवार सुबह करीब 10 बजे ग्रामीणों ने गांव के समीप जंगल किनारे खेत की मेड़ पर दिलेर सिंह का शव पड़ा देखा। इसकी सूचना तुरंत परिजनों और पुलिस को दी गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा -दो हजार से अधिक मामले सामने आने की खबर


सूचना मिलते ही सकैनिया चौकी प्रभारी विजय कुमार और प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों से जानकारी लेने के बाद शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-चढ़ाई पर अनियंत्रित होकर पलटी खनिज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौत


परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। इस संबंध में सीओ बाजपुर विभव सैनी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119