नैनीताल में तैनात सर्जन पति पर ईएनटी डॉक्टर ने लगाया गला घोंटने का आरोप -हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई के दौरान हुई मुलाकात और किया था प्रेम विवाह

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। दून मेडिकल कॉलेज की एक महिला डॉक्टर ने नैनीताल में तैनात अपने सर्जन पति और सास-ससुर के खिलाफ घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया है। शहर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


शहर कोतवाल हरिओम राज चौहान ने बताया कि रेसकोर्स वैली निवासी डॉ. आशना पंत ने महिला शिकायत प्रकोष्ठ में तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई के दौरान उनकी मुलाकात डॉ. प्रशांत ओली से हुई थी। दोनों ने 22 फरवरी 2023 को प्रेम विवाह किया था। डॉ. प्रशांत वर्तमान में बी.डी. पांडेय अस्पताल, नैनीताल में सर्जन के पद पर तैनात हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान --=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल


तहरीर के अनुसार, शादी के कुछ समय बाद ही सास ने दोनों के डॉक्टर होने का हवाला देते हुए दहेज में कार न लाने पर ताने देने शुरू कर दिए। विवाद टालने के लिए मायके पक्ष ने 10 लाख रुपये का चेक डॉ. प्रशांत को दिया, जिसे उन्होंने अपने पिता के साथ संयुक्त खाते में जमा कर लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...एलपीजी गैस रिसाव से रेस्टोरेंट में भीषण आग --लाखों का सामान जलकर राख, बड़ा हादसा टला


डॉ. आशना का आरोप है कि ससुर भी अक्सर ताने मारते थे, जिससे घर का माहौल तनावपूर्ण बना रहता था। उन्होंने बताया कि 19 अगस्त 2025 को देहरादून स्थित मायके में हुए विवाद के दौरान डॉ. प्रशांत ने उन्हें धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया और गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया।


पीड़िता के अनुसार मार्च 2025 में सिजेरियन डिलीवरी के खर्च को लेकर भी ससुराल पक्ष ने ताने दिए। फिलहाल वह मातृत्व अवकाश (बिना वेतन) पर हैं। उनका आरोप है कि पति ने भरण-पोषण का खर्च देने और उनके गहने लौटाने से भी इनकार कर दिया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम


इंस्पेक्टर हरिओम राज चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति, सास और ससुर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119