राजकीय पॉलिटेक्निक दन्या, अल्मोड़ा में BIS ने कराई मानक लेखन प्रतियोगिता

खबर शेयर करें 👉

राजकीय पॉलिटेक्निक दन्या, अल्मोड़ा के छात्र छात्राओं को दिनांक 30 अप्रैल 2025 को भारतीय मानक ब्यूरो (शाखा देहरादून) के रिसोर्स पर्सन श्री रत्नाकर पांडेय जी द्वारा भारतीय मानकों के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी, जिसमे छात्र छात्राओं से घरेलू प्रेशर कूकर पर मानक लेखन प्रतियोगिता करवाई गयी, तथा छात्रों को विज्ञान और मानकों की दुनिया में मूल्यवान जानकारी प्रदान की गयी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-शिक्षक पर नौवीं के छात्र की पिटाई का आरोप, कान में अंदरूनी चोट का दावा

मेंटर गोविन्द आर्या द्वारा छात्र छात्राओं को नवीकरणीय ऊर्जा तथा वैज्ञानिक अवधारणाओं के बारे में जानकारी दी गयी। रिसोर्स पर्सन रत्नाकर पांडेय का पुष्पगुच्छ से प्रधानाचार्या बीना ने अभिवादन किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मुकेश कुमार कोहली को पीएच.डी. की उपाधि

BIS की कार्यशाला में छात्र छात्राओं के प्रतियोगिता हेतु पांच समूह बनाये गए जिसमे प्रथम पुरस्कार ₹1000, द्वितीय पुरस्कार ₹750, तृतीय पुरस्कार ₹500 तथा सांत्वना पुरस्कार में ₹250 की धनराशि प्रदान की गयी। रिसोर्स पर्सन एवं मेंटर ने अंतिम समूह को ₹200 की धनराशि देकर प्रोत्साहित किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भारी तबाही के चलते चंपावत में एसडीआरएफ हाईअलर्ट पर

कार्यशाला में मनीष कुमार, दिग्विजय सिंह बिष्ट, रजत कबडवाल, नमिता तिवारी, जगत सिंह करायत, अभिनव उनियाल, अंशुल कुमार एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119