भाजपा नेता भुवन चंद ने किया दर्जनों गांवों का भ्रमण:- केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की दी जानकारी

खबर शेयर करें 👉

गंगोलीहाट। भाजपा के वरिष्ठ नेता व पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा से विधायक पद के लिए दावेदारी करने वाले भुवन चंद ने तीन दिवसीय विधानसभा क्षेत्र भ्रमण के दौरान गणाई तहसील के सुदूरवर्ती गांव ग्राम वड्यूड़ा में बैठक कर केंद्र व राज्य सरकार द्वारा जनहित में चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : रेस्टोरेंट रिव्यू टास्क के नाम पर महिला से 1.40 लाख की साइबर ठगी

भारतीय जनता पार्टी को आने वाले समय में भारी मतों से जिताने की अपील की। वहीं कंडारीछीना, टुंडाचौड़ा, दुगईआगर ,किम्टा में भ्रमण कर क्षेत्रवासियों को केंद्र व राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी और टुंडाचौड़ा क्षेत्र के समाजसेवी गोविंद सिंह व केसर सिंह को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस छोड़ भाजपा से जुड़े।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119