उत्तराखंड…पानी के विवाद में भाजपा नेता की हत्या -गांव में बवाल, आरोपियों के घरों पर चला बुलडोजर

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। सहसपुर कोतवाली क्षेत्र के बैरागीवाला गांव में पानी के विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला सोशल मीडिया सह-संयोजक विनोद कुमार की हत्या के बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया। घटना से आक्रोशित लोगों ने आरोपितों के घरों पर पथराव और तोड़फोड़ की, जबकि कुछ सामान को आग के हवाले कर दिया।


जानकारी के अनुसार शनिवार शाम पानी को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि बड़ी संख्या में लोग लाठी-डंडों, हथौड़ों और धारदार हथियारों से लैस होकर भगवत प्रसाद के घर पहुंच गए और परिवार पर हमला बोल दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...यहां तीन साल की मासूम को लेकर घर से निकली मां रहस्यमयी ढंग से गायब -10 दिन बाद दर्ज हुई गुमशुदगी


हमले में भाजपा नेता विनोद कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके भाई अशोक कुमार, राजेश और भाभी सुषमा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का उपचार अस्पताल में चल रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...25 मीटर गहरी खाई में समाई बोलेरो -चीख-पुकार के बीच चार घायल, युवक की हालत गंभीर


मृतक के भाई अशोक कुमार की तहरीर पर पुलिस ने 12 नामजद आरोपियों समेत कई अन्य लोगों के खिलाफ हत्या, मारपीट और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।


घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए भारी पुलिस बल और पीएसी तैनात कर दी गई है। वहीं प्रशासन की टीम बुलडोजर के साथ मौके पर पहुंची और आरोपितों के मकानों को चिन्हित कर कार्रवाई शुरू कर दी। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।
फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस क्षेत्र में लगातार निगरानी बनाए हुए है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119