भांजी से बात की ‘सजा’: -मामाओं ने कार से कुचलने की रची साजिश, CCTV ने खोली मौत के खेल की पोल

खबर शेयर करें 👉

गुजरात के जूनागढ़ जिले में भांजी से बातचीत करने पर एक युवक को जान से मारने की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवती के दो मामाओं ने कथित तौर पर बीच सड़क पर कार चढ़ाकर युवक और उसके साथी को कुचलने का प्रयास किया। पहले इसे सड़क हादसा समझा गया, लेकिन सीसीटीवी फुटेज ने पूरी साजिश का पर्दाफाश कर दिया।

घटना मांगरोल-कामनाथ रोड की है। 10 जून को दो युवक बाइक से जा रहे थे, तभी पीछे से आई एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर जा गिरे और कुछ दूरी तक घसीटते चले गए। गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दुग्ध समितियों के चुनाव में मुकेश बोरा का दबदबा- 12वीं बार निर्विरोध जीते

शुरुआत में मामला सामान्य सड़क दुर्घटना माना जा रहा था, लेकिन पुलिस ने जब आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो तस्वीर पूरी तरह बदल गई। फुटेज में कार को जानबूझकर बाइक की ओर मोड़कर टक्कर मारते हुए देखा गया, जिससे साफ हो गया कि यह हादसा नहीं बल्कि सुनियोजित हमला था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नैनीताल : 12 सितंबर को हाईकोर्ट परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत -शमनीय मामलों का होगा निस्तारण

जांच में कार सवारों की पहचान शेपा गांव निवासी याकूब घमेरिया और अनवर घमेरिया के रूप में हुई। दोनों आरोपी युवती के सगे मामा बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपियों को अपनी भांजी और पीड़ित युवक के बीच बातचीत पर आपत्ति थी। उन्होंने पहले युवक को धमकी देकर दूर रहने की चेतावनी भी दी थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पंचायती राज अधिकारियों की एआई कार्यशाला का समापन -डिजिटल दक्षता बढ़ाने पर जोर

पुलिस जांच में सामने आया कि चेतावनी के बावजूद युवक के संपर्क में रहने से नाराज आरोपियों ने उसे रास्ते से हटाने के लिए कथित तौर पर इस हमले की साजिश रची। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मांगरोल पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की पूछताछ जारी है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119