बागेश्वर में खूनी हमला : मंदिर जाते वक्त पड़ोसी ने किया बड़ियाठ से जानलेवा वार
बागेश्वर। कांडा तहसील के थर्प गांव में आपसी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया। गांव निवासी 55 वर्षीय गोपाल सिंह पुत्र दलीप सिंह पर पड़ोस में रहने वाले 24 वर्षीय युवक सागर पुत्र बच्चे सिंह ने धारदार हथियार (बड़ियाठ) से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले के दौरान गोपाल सिंह की पत्नी मुन्नी देवी ने साहस दिखाते हुए बीच-बचाव कर किसी तरह अपने पति की जान बचाई।
घायल गोपाल सिंह को पहले कांडा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल बागेश्वर रेफर किया गया। जिला अस्पताल में उनका उपचार जारी है।
जिला अस्पताल में भर्ती घायल ने बताया कि हमलावर सागर लंबे समय से गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दे रहा था, जिसकी शिकायत उन्होंने पहले ही पुलिस में की थी। इसके बाद सागर ने भविष्य में किसी प्रकार की मारपीट या गाली-गलौज न करने का लिखित आश्वासन दिया था। कुछ दिनों तक मामला शांत रहा, लेकिन बीते दिनों मंदिर जाते समय सागर ने अपने आंगन से निकलने को लेकर फिर विवाद शुरू कर दिया।
विगत रात सागर हाथ में बड़ियाठ लेकर गोपाल के घर पहुंचा। गोपाल द्वारा समझाने की कोशिश करने पर सागर ने उनके सिर पर जानलेवा वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़े।
बताया गया कि गोपाल सिंह मजदूरी कर अपने परिवार—17 वर्षीय बेटी सिया, 8 वर्षीय बेटा हिमांशु और पत्नी मुन्नी देवी—का भरण-पोषण करते हैं। घटना के बाद परिवार आर्थिक और मानसिक संकट में है। पीड़ित परिजनों ने प्रशासन से हमलावर के खिलाफ सख्त कार्रवाई, कड़ी सजा और उचित मुआवजा देने की मांग की है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UK-बेरीनाग में बरसाती नाले में बही स्कूटी -एक युवक की मौत, साथी ने पत्थर पकड़कर बचाई जान
दिल्ली में प्रदर्शन के लिए अब जंतर-मंतर नहीं, तीन नए स्थल निर्धारित
UK-मायके जाते समय लापता हुई महिला -दो मासूम बच्चों को मां का इंतजार
मोटाहल्दू के प्राचीन शिव मंदिर में चोरी से ग्रामीणों में आक्रोश, धरने पर बैठे लोग