विदेश भेजने के नाम पर 1.33 लाख की ठगी करने वाला कबूतरबाज गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

रामनगर। विदेश भेजने का झांसा देकर 1 लाख 33 हजार रुपये की ठगी करने वाले वांछित अभियुक्त को रामनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहा था।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 27 जून 2023 को हैदर अली पुत्र मखदूम अली, निवासी छोटा कब्रिस्तान बड़ी मस्जिद रामनगर ने कोतवाली रामनगर में तहरीर देकर बताया था कि अयूब अंसारी पुत्र याकूब अंसारी निवासी खाताड़ी रामनगर तथा अतीकुर्रहमान उर्फ अंसारी पुत्र नसीम मुल्लाह सेठ निवासी ग्राम सरखड़ा परमपुर माफी, ठाकुरद्वारा ने उसे विदेश भेजने के नाम पर 1,33,000 रुपये की ठगी की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-सिडकुल में दो अलग-अलग हादसे, दो कर्मचारियों की मौत -अज्ञात वाहन चालकों की तलाश में जुटी पुलिस


मामले में कोतवाली रामनगर में एफआईआर संख्या 266/23 धारा 420 भादवि के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे। घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहे थे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद


मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए।


एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित पांडे के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 01 फरवरी 2026 को दबिश देकर वांछित अभियुक्त अतीकुर्रहमान उर्फ अंसारी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल


पुलिस द्वारा अन्य वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
▪️ उप निरीक्षक तारा सिंह राणा
▪️ कांस्टेबल विपिन शर्मा

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119