उत्तकाशी में गुलदार का आतंक: बकरी चुगाने गए दो ग्रामीणों पर हमला, दहशत का माहौल
उत्तकाशी। जनपद के जरड़ा गांव के दो ग्रामीणों पर गुलदार ने हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना यमुनोत्री हाईवे के समीप बर्नीगाड़–गंगनानी धारा के जंगलों में हुई। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया।
स्थानीय निवासी प्रताप चौहान ने बताया कि जरड़ा गांव निवासी अभी सिंह पुत्र राम सिंह और पीनाठिया सिंह पुत्र कौंर सिंह गंगनानी धारा के पास बकरियां चुगा रहे थे। इसी दौरान घात लगाए बैठे गुलदार ने अचानक एक ग्रामीण पर हमला कर दिया। बचाव के लिए पहुंचे दूसरे ग्रामीण पर भी गुलदार ने झपट्टा मारकर उसे घायल कर दिया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर गुलदार जंगल की ओर भाग गया।
क्षेत्र में गुलदार के हमले की यह पहली घटना बताई जा रही है, जिससे बर्नीगाड़ कस्बे और आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। उप प्रभागीय वनाधिकारी अपर यमुना वन प्रभाग साधु लाल पलियाल ने बताया कि दोनों घायलों को अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है तथा नियमानुसार मुआवजे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि जल्द ही क्षेत्र में गश्ती दल तैनात किया जाएगा।
वहीं सामाजिक कार्यकर्ता प्रताप चौहान ने वन विभाग से पीड़ित ग्रामीणों को शीघ्र मुआवजा देने और क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग
UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद