ब्रेकिंग: उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, पहाड़ों पर बर्फबारी से बढ़ी ठंड

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। राजधानी देहरादून सहित प्रदेश के कई हिस्सों में सुबह से ही बारिश का सिलसिला जारी है। निचले इलाकों में बूंदाबांदी और हल्की बारिश हो रही है, जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी ने ठंड बढ़ा दी है।


केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री, मसूरी, चकराता और धनौल्टी जैसे क्षेत्रों में बर्फ की फुहारें गिर रही हैं। मौसम में आए बदलाव से ठिठुरन बढ़ गई है, वहीं लंबे समय बाद बर्फबारी देखने को मिलने से स्थानीय लोगों और पर्यटकों के चेहरे खिल उठे हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  स्त्री-मन की संवेदनाओं और संघर्षों को स्वर देती हैं डॉ. कविता -‘अदम्य-असीम की ओर’ का लखनऊ में लोकार्पण


उत्तरकाशी जनपद के गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के साथ-साथ हर्षिल और खरसाली क्षेत्र में हल्की से मध्यम बर्फबारी दर्ज की जा रही है। पहाड़ों की रानी मसूरी में लालटिब्बा क्षेत्र में हल्की बर्फबारी शुरू हो गई है, जिससे तापमान में गिरावट आई है।


धनौल्टी में बसंत पंचमी के अवसर पर सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। इससे पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं चकराता क्षेत्र की ऊंची पहाड़ियों—लोखंडी, आसमाड़, खड़म्बा, देवबन, मशक, कोटी कंसार और मुंडोई सहित अन्य इलाकों में भी वर्ष की पहली बर्फबारी की फुहारें गिरनी शुरू हो गई हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-राम बारात शोभायात्रा के चलते हल्द्वानी में बदलेगा ट्रैफिक प्लान -दोपहर 1 बजे से लागू रहेगा डायवर्जन


नई टिहरी और आसपास के क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हुई है और आसमान में बादल छाए हुए हैं। रुद्रप्रयाग जिले में भी मौसम ने अचानक रुख बदला है। बादल छाए रहने के साथ तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा


मौसम विभाग ने रुद्रप्रयाग जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार 2300 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है, जबकि अन्य जिलों में ओलावृष्टि, बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।


मौसम विभाग ने 28 जनवरी तक प्रदेशभर में मौसम के ऐसे ही बने रहने की संभावना जताई है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119