नहर में वैन गिरने से भाई और दो बहनों की मौत, तीन अन्य लापता
बुलंदशहर जिले के जहांगीरपुर थाना इलाके में एक वैन के नहर में गिर जाने से दो बहनों और एक भाई की मौत हो गयी तथा तीन लोग अभी लापता है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार घटना रविवार रात की है जब आठ लोगों से भरी वैन जहांगीरपुर क्षेत्र के कपना नहर में गिर गयी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्लोक कुमार ने बताया कि रविवार देर रात बरसात काफी तेज़ हो रही थी और तभी यह सूचना मिली कि थाना जहांगीरपुर क्षेत्र में कपना नहर में एक वैन गिर गई है।
एसएसपी ने बताया कि नहर के ठीक बगल में एक मंदिर का प्रांगण है, जिसमे बाढ़ पीएसी (प्रादेशिक आर्म्ड कांस्टेबुलरी) के कर्मी रुके हुए थे। आवाज सुनते ही उन्होंने तत्काल पांच लोगों को वहां से निकाला जिसमें से दो पूरी तरह सुरक्षित हैं और तीन लोगों की मौत हो गयी। मृतकों की पहचान ककोड़ थाना इलाके के शेरपुर गांव निवासी कांता (22), मनीष (21) और अंजलि (18) के रूप में हुई है। शेष तीन लोग अभी नहीं मिले हैं। पुलिस के अनुसार मृतकों में दो बहनें और एक भाई है। एसएसपी ने बताया कि लापता तीन लोगों की तलाश के लिए राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) को बुलाया गया है। स्थानीय गोताखोरों को भी बुलाया गया है और स्थानीय जनता के सहयोग से भी खोज कराई जा रही है। हादसे की सूचना मिलने पर जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लिया है और सभी मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी
बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार
बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक
UKnews-भीमताल-चाफी-धानाचूली मोटर मार्ग पर दो नवंबर तक यातायात रहेगा बंद
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न