मोटाहल्दू रेलवे क्रॉसिंग के पास एटीएम में सेंध -नकाबपोश चोर नाकाम होकर फरार

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

मोटाहल्दू (नैनीताल)। बीती रात अज्ञात चोरों ने मोटाहल्दू रेलवे क्रॉसिंग के समीप स्थित एक एटीएम में सेंध लगाकर उसे तोड़ने का प्रयास किया। चोर एटीएम मशीन को काफी हद तक क्षतिग्रस्त करने में सफल रहा, लेकिन मशीन को पूरी तरह नहीं तोड़ पाने के कारण वह अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सका और बिना नकदी चुराए मौके से फरार हो गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘थिंक बियॉन्ड होटल्स’ पर अतिथि व्याख्यान -छात्रों को बताए सरकारी नौकरी और स्वरोजगार के अवसर


प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना शनिवार अर्धरात्रि के बाद की है। नकाबपोश चोर मोटाहल्दू रेलवे क्रॉसिंग पर स्थित हिताची कंपनी के एटीएम में घुसा और पत्थर से मशीन को तोड़ने का प्रयास करता रहा। बताया जा रहा है कि चोर अपने साथ कोई विशेष औजार नहीं लाया था। काफी देर तक की मशक्कत के बावजूद एटीएम नहीं खुल सका, जिसके बाद चोर मायूस होकर लौट गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : धामी कैबिनेट के 13 बड़े फैसले -अग्निवीरों को भर्ती में छूट, बाल वीरता पुरस्कार योजना को मंजूरी


घटना की सूचना मिलने पर पुलिस सक्रिय हो गई। हल्दूचौड़ पुलिस चौकी प्रभारी शंकर सिंह नयाल ने बताया कि एटीएम में तोड़फोड़ करने वाले बदमाश की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-सोशल मीडिया पर किशोरियों को फंसा रहे साइबर ठग -एआई से अश्लील तस्वीरें बनाकर ब्लैकमेलिंग


ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119