युवा, कृषक से लेकर मझोले पर्यटन कारोबारियों की मजबूत अर्थव्यवस्था पर आधारित है बजट : द्विवेदी

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। केंद्रीय बजट उत्तराखंड के कृषक, युवा टेक्नोक्रेट्स, पर्यटन व्यवसाइयों के साथ मझोले कारोबारियों के बड़े सपनों को उड़ान भरने में मदद देने के लिए बना हैं। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि अमृत काल में आया यह बजट उत्तराखंड के निवासियों के लिए देश में नई उचाईयों को छूने में मददगार साबित होगा। -केंद्रीय करों में राज्य का अंश बढ़ गया है जो लगभग 9000 करोड़ था अब लगभग 11420 करोड़ हो जायेगा। इसी से राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य को अलग तरह से विकसित करेंगे। वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने युवा टेक्नोक्रेट्स को मौका देने के लिए उत्तराखंड में स्टार्ट अप को बढ़ावा दिया जाने के लिए फण्ड दिया हैं ।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : खाई में गिरा आरबीएम से लदा डंपर, चालक घायल

द्विवेदी ने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड दौरे पर आने के दौरान ही देश के प्रथम गॉव माँणा की केवल चर्चा नहीं कि बल्कि माँणा में विकास करने की योजना धरातल पर उतार दी हैं।स्वदेश दर्शन योजना से देश के प्रथम गाँवों को पर्यटन विकास से जोड़ा जायेगा। पर्यटन की अपार सभावनाओं के कारण बजट में 50 नये पर्यटन स्थल विकसित करने की व्यवस्था की गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अर्धकुंभ में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़ -काठगोदाम से हरिद्वार तक विशेष ट्रेन की मांग तेज

मझोले कारोबारियों के व्यापार को मल्टीनेशनल कंपनियों से प्रतिस्पर्धा के लिए स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन और बिक्री के लिये प्रदेश ने यूनिटी माल स्थापित किया जा सकेगा।

वित्त मंत्री जी ने अपने भाषण में मिलेट में मडुआ का नाम विशेष रूप से लिया।हमारी सरकार मडुआ के उत्पादन को बढ़ाने में लगातार प्रयास कर रही है। हमारे यहां रामदाना का भी उत्पादन किया जाता है। अन्नश्री योजना से इन अनाजों का उत्पादन करने वाले किसानों को फ़ायदा होगा।
-उत्तराखण्ड को चार नये नर्सिंग कालेज मिलने की संभावना है।बजट में नई लैब,फ़ार्मा सेक्टर में निवेश बढ़ेगा।नर्सिंग में दक्ष युवाओं को रोज़गार के अवसर उपलब्ध होंगे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand-दुःखद : 8 दिसंबर को बजनी थीं शहनाइयां, उससे पहले उठी जवान की अर्थी -सड़क हादसे ने छीन ली महिमन की जिंदगी

बजट में देश में 50 नये एयरपोर्ट की स्थापना से प्रदेश में नये एयरपोर्ट का विकास हो सकेगा नये हैलीपैड बन सकेंगे।इस योजना से प्रदेश में पर्यटन और रोज़गार दोनों के अवसर उपलब्ध हो सकेंगे। वहीं द्विवेदी ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में -एकलव्य आवासीय विद्यालय में शिक्षक और कर्मचारियों की नियुक्ति से राज्य के एकलव्य आवासीय विद्यालय में लोगों को रोज़गार भी मिलेगा और नये एकलव्य आवासीय विद्यालय का निर्माण भी किया जा सकेगा।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119