आंधी-तूफान में पेड़ गिरने से 13 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

रामनगर। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के बिजरानी रेंज अंतर्गत वन ग्राम रिंगौड़ा खत्ता में आंधी-तूफान के दौरान पेड़ गिरने से 13 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग की लापरवाही के साथ ही फायर ब्रिगेड कर्मचारियों पर अभद्रता और धक्का-मुक्की का आरोप लगाया है।


जानकारी के अनुसार रविवार देर रात रामनगर क्षेत्र में तेज आंधी-तूफान ने जमकर तबाही मचाई। इसी दौरान रिंगौड़ा गांव निवासी प्रकाश उपाध्याय के 13 वर्षीय पुत्र कार्तिक उपाध्याय पर एक विशालकाय हल्दु का पेड़ गिर गया। पेड़ की चपेट में आने से कार्तिक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग


घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने वन विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जिस पेड़ के गिरने से किशोर की मौत हुई है, उसे काटने या लॉपिंग कराने के लिए वर्ष 2012 से कई बार विभाग को लिखित शिकायत दी गई थी, लेकिन विभाग ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में अभी भी कई ऐसे जर्जर पेड़ खड़े हैं, जो भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकते हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा


ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के बाद जब कुछ लोग सूचना देने के लिए रामनगर स्थित फायर ब्रिगेड कार्यालय पहुंचे, तो वहां मौजूद कर्मचारियों ने संसाधन न होने की बात कहते हुए ग्रामीणों के साथ अभद्र व्यवहार किया और धक्का-मुक्की भी की। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है और उन्होंने दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल


इधर घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। परिजनों को समझाने के बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119