उत्तराखंड…कांग्रेस रैली से लौट रहे कार्यकर्ताओं की कार खाई में समाई -एक की मौत, दो गंभीर घायल
अल्मोड़ा। कांग्रेस की रैली से लौट रहे कार्यकर्ताओं की कार गुरुवार को दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई। अल्मोड़ा-धौलछीना मार्ग पर अनियंत्रित होकर कार गहरी खाई में जा गिरी, जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार गुरुवार दोपहर करीब दो बजे कार संख्या UK04Y-2999 बाड़ेछीना-धौलछीना मोटर मार्ग पर कांचुला पुल के पास अचानक नियंत्रण खो बैठी और खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तथा तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया।
रेस्क्यू टीम ने कार में फंसे कुंदन सिंह बथ्याल (70 वर्ष) पुत्र महेंद्र बथ्याल, गणेश कुमार (32) पुत्र भोपाल राम और भूपेंद्र प्रसाद (25) पुत्र दीवानी राम, निवासी नाचनी, पिथौरागढ़ को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने कुंदन सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि दोनों घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेस अस्पताल रेफर कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि तीनों कांग्रेस की रैली में शामिल होने के बाद अल्मोड़ा से अपने घर लौट रहे थे। हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
थानाध्यक्ष धौलछीना सुनील सिंह बिष्ट ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

UP…गरीबी बनी मौत की वजह! मासूम रेप पीड़िता को इलाज से ठुकराने वाले अस्पतालों पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त प्रहार
उत्तराखंड…हाईकोर्ट का सख्त रुख : पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंता अवमानना के दोषी –10 दिन में आदेश नहीं माना तो भुगतनी होगी सजा