उत्तराखंड…प्रेम विवाह के एक महीने बाद नवविवाहिता ने मायके में लगाई फांसी -पति को भेजी आखिरी रिकॉर्डिंग

खबर शेयर करें 👉

बागेश्वर। कपकोट थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़िया तोली में एक नवविवाहिता द्वारा मायके में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद मायके और ससुराल दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बागेश्वर भेज दिया।

जानकारी के अनुसार ग्राम गढ़ियातोली निवासी ममता गढ़िया (22) पत्नी पवन गढ़िया ने बुधवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे अपने मायके के कमरे में फांसी लगा ली। बताया जा रहा है कि आत्मघाती कदम उठाने से पहले ममता ने अपने पिता के मोबाइल फोन से पूरी घटना की रिकॉर्डिंग बनाकर दिल्ली में नौकरी कर रहे अपने पति पवन को भेजी थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा

रिकॉर्डिंग मिलने के बाद पति ने तुरंत ससुराल पक्ष को सूचना दी। परिजन कमरे के बाहर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए, जहां ममता फंदे से लटकी मिली। आनन-फानन में उसे नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

परिजनों के मुताबिक ममता और पवन ने करीब एक माह पहले प्रेम विवाह किया था। दोनों पिछले दो वर्षों से एक-दूसरे को जानते थे और आपसी सहमति से शादी की थी। ममता बीते रविवार को अपने पिता देव सिंह के घर आई हुई थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद

बताया गया है कि करीब पांच माह पहले भी ममता ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया था, लेकिन समय रहते उपचार मिलने से उसकी जान बच गई थी। वह एमए की पढ़ाई कर रही थी और डीएलएड भी कर चुकी थी।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी की संभावना जताई जा रही है, हालांकि आत्महत्या के वास्तविक कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है। बताया जा रहा है कि घटना से एक दिन पहले ममता ने अपना मोबाइल फोन भी तोड़कर फेंक दिया था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-सिडकुल में दो अलग-अलग हादसे, दो कर्मचारियों की मौत -अज्ञात वाहन चालकों की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल मायके पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है और मामले की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119