उत्तराखंड…प्रेमी-प्रेमिका बने गांजा तस्कर! सल्ट पुलिस ने 11 किलो से ज्यादा गांजे के साथ दबोचा

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

सल्ट/अल्मोड़ा। नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सल्ट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक युवक और युवती को 11.130 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 2.78 लाख रुपये बताई जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के के निर्देशन में चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत गुरुवार तड़के मर्चूला पुलिस चेक पोस्ट पर सघन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन सवार युवक और युवती के कब्जे से 11.130 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-बेरीनाग में बरसाती नाले में बही स्कूटी -एक युवक की मौत, साथी ने पत्थर पकड़कर बचाई जान

पुलिस ने असीम उर्फ मुन्ना (22) निवासी कुमाऊं कॉलोनी, कचनालगाजी, काशीपुर तथा सानिया कालरा (19) निवासी गड़ीनेगी, कुंडा, ऊधमसिंह नगर को मौके से गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सल्ट में एनडीपीएस अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल, राष्ट्रपति ने की नियुक्ति

पुलिस ने नशा तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी सीज कर दिया है। मामले की जांच जारी है और पुलिस आरोपियों के नेटवर्क तथा गांजे की सप्लाई चेन की जानकारी जुटाने में लगी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  कांग्रेस के प्रदर्शन के चलते दिल्ली मेट्रो के छह स्टेशनों पर शाम चार बजे तक प्रवेश-निकास बंद

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक लोमेश कुमार, हेड कांस्टेबल हेमंत मनराल, कांस्टेबल अमरेंद्र कुमार तथा महिला कांस्टेबल पुनीता पाठक शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119