हल्द्वानी : यातायात नगर पहुंचकर महापौर ने परखी जमीनी हकीकत -अव्यवस्थाओं पर जताई सख्ती

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम के महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने मंगलवार को यातायात नगर का औचक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था, मूलभूत सुविधाओं और अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड -चमोली में मैक्स टैक्सी पलटी -तीन छात्राएं गंभीर घायल

महापौर ने कहा कि नगर की सार्वजनिक व्यवस्थाओं को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और नागरिकों की जरूरतों के अनुरूप बनाए रखना नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जहां भी किसी प्रकार की कमी या अव्यवस्था दिखाई दे, उसका तत्काल समाधान किया जाए ताकि आमजन को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हिजाब इस्लाम की अनिवार्य धार्मिक प्रथा नहीं -इलाहाबाद हाईकोर्ट ने छात्रा की याचिका खारिज की

निरीक्षण के दौरान महापौर ने अधिकारियों के साथ विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा भी की और आवश्यक सुधारात्मक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों का समय-समय पर औचक निरीक्षण जारी रहेगा, जिससे व्यवस्थाओं में निरंतर सुधार हो और नागरिकों को स्वच्छ एवं बेहतर वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK...पिथौरागढ़ में बैंक प्रबंधक को जिंदा जलाने वाले पूर्व सुरक्षा गार्ड को उम्रकैद

इस अवसर पर नगर आयुक्त परितोष वर्मा, नोडल अतिक्रमण गणेश भट्ट सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान चिन्हित कमियों को जल्द दूर करने का आश्वासन दिया।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119