शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप -वन विभाग के दरोगा पर मुकदमा दर्ज
बलिया। जिले के उभांव क्षेत्र में वन विभाग के एक दरोगा पर शादी का झूठा वादा कर एक महिला से यौन संबंध बनाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने रविवार को इसकी जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, उभांव थाने में रसड़ा कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली 33 वर्षीय महिला की शिकायत पर वन विभाग के दरोगा उग्रसेन कुमार जायसवाल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69 (धोखे से यौन संबंध बनाना) और 351(3) (आपराधिक धमकी) के तहत शनिवार को मुकदमा दर्ज किया गया है।
पीड़िता का आरोप है कि दरोगा ने उससे शादी का वादा किया और करीब छह माह तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में उसने विवाह से इनकार कर दिया। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि शिकायत करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई।
उभांव थाना प्रभारी संजय शुक्ला ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल, राष्ट्रपति ने की नियुक्ति
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘थिंक बियॉन्ड होटल्स’ पर अतिथि व्याख्यान -छात्रों को बताए सरकारी नौकरी और स्वरोजगार के अवसर
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पहली बार आयोजित हुआ ‘नाट्यकम-2026 -मंच पर जीवंत हुई भारतीय ज्ञान परंपरा