जसपुर में बाघ के हमले से छात्र की मौत- गांव में दहशत और आक्रोश

खबर शेयर करें 👉


जसपुर। भोगपुर क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां बाघ के हमले में 15 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। दिनदहाड़े हुई इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है, जबकि ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।


जानकारी के अनुसार ग्राम सुंदरनगर भोगपुर निवासी छिंदर सिंह का पुत्र अमरीक सिंह उर्फ बब्बू विगत दिवस स्कूल से घर लौटा था। घर आने के बाद वह तीरथनगर मंदिर के पास बंधे अपने जानवरों को चराने के लिए जंगल की ओर गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  स्त्री-मन की संवेदनाओं और संघर्षों को स्वर देती हैं डॉ. कविता -‘अदम्य-असीम की ओर’ का लखनऊ में लोकार्पण


बताया जा रहा है कि इसी दौरान घात लगाए बैठे बाघ ने अचानक उस पर हमला कर दिया और उसे खींचकर जंगल के अंदर ले गया। बच्चे के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बाघ के पीछे दौड़े, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा


कुछ दूरी पर अमरीक सिंह का शव मिला, जिस पर सिर और बांह में गहरे घाव थे। ग्रामीण शव को गांव लेकर आए, जहां परिजन और स्थानीय लोग घटना से आक्रोशित हो गए और हंगामा करने लगे।


सूचना मिलने पर वन विभाग के अधिकारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने शव का परीक्षण कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uknews-बेकाबू थार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत -चार अस्पतालों में भटके परिजन, नहीं बची जान


मृतक अपने परिवार में सबसे छोटा था। उसके पिता मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। इस घटना के बाद गांव में भय का माहौल बना हुआ है और ग्रामीणों ने वन विभाग से बाघ को पकड़ने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119