यूएस नगर की महिला 203 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार, कीमत करीब 60 लाख

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ऊधमसिंह नगर की एक महिला को 203 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।


एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने गुरुवार को मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रामपुर रोड क्षेत्र में एसओजी और पुलिस की टीम ने संयुक्त अभियान चलाया। इसी दौरान बेलबाबा मंदिर से करीब 150 मीटर आगे एक महिला पैदल आती दिखाई दी। शक होने पर पुलिस ने उसे रोककर उसके बैग की तलाशी ली, जिसमें से 203 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल


पूछताछ में महिला ने अपनी पहचान कनिका (40 वर्ष), निवासी शिवनगर, ट्रांजिट कैंप, ऊधमसिंह नगर के रूप में बताई। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 60 लाख रुपये आंकी गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uknews-बेकाबू थार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत -चार अस्पतालों में भटके परिजन, नहीं बची जान


एसएसपी के अनुसार आरोपी महिला बिलासपुर के एक सप्लायर से मांग के आधार पर स्मैक लेकर आई थी, जिसे मोटे कमीशन के लालच में हल्द्वानी के वनभूलपुरा क्षेत्र में सप्लाई करना था। पूछताछ में महिला ने यह भी स्वीकार किया है कि वह पहले भी हल्द्वानी में स्मैक की सप्लाई कर चुकी है। पुलिस अब इस नेटवर्क के मुख्य सरगना और अन्य तस्करों की तलाश में जुटी हुई है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा
Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119