ट्रक बिक्री का झांसा देकर 10.90 लाख की ऑनलाइन ठगी -तीन के खिलाफ मुकदमा
रुद्रपुर। ट्रक बिक्री का झांसा देकर एक व्यक्ति से ऑनलाइन 10.90 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लालपुर निवासी जगजीत सिंह पुत्र कर्म सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 10 अक्तूबर 2025 को उन्होंने सोशल मीडिया एप पर ट्रक बिक्री से संबंधित एक विज्ञापन देखा। विज्ञापन में दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क करने पर फोन पर बात करने वाले व्यक्ति ने अपना नाम सुमित कुमार बताया और कहा कि दिल्ली में उनका जेएस ट्रक सेल्स नाम से कार्यालय है, जहां वह फाइनेंस कंपनियों के ट्रकों की खरीद-फरोख्त का कार्य करते हैं।
आरोपी ने विश्वास में लेने के लिए अपना आधार कार्ड भी भेजा। इसके बाद जगजीत सिंह ने अलग-अलग तिथियों में ऑनलाइन माध्यम से कुल 10.90 लाख रुपये का भुगतान कर दिया। भुगतान के बाद पीड़ित अपने परिचित मुख्तयार सिंह के साथ ट्रक लेने के लिए शुभम पार्किंग यार्ड, सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल) पहुंचे, जहां उन्हें बताया गया कि संबंधित ट्रक फाइनेंस कंपनी की हाजीपुर (बिहार) शाखा में है।
इसके बाद पीड़ित ने फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से मोबाइल पर संपर्क किया। कर्मचारी ने बताया कि उक्त ट्रक बिक्री के लिए नहीं है। साथ ही कहा कि कैंसिल चेक भेजने पर रकम रिफंड कर दी जाएगी, लेकिन बाद में कोई राशि वापस नहीं की गई।
पीड़ित ने आरोप लगाया कि सुमित कुमार ने अपने साझेदार प्रशांत और कुमार लाल के साथ मिलकर साजिश के तहत ऑनलाइन फ्राड को अंजाम दिया।
कोतवाल प्रकाश सिंह दानू ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर 25 जनवरी को आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

रामनगर के हल्दूवा में भीषण सड़क हादसा -बाइक सवार युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
मुकेश कुमार कोहली को पीएच.डी. की उपाधि