महंगे शौक पड़े भारी, दुकान से मोबाइल चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। महंगे शौक पूरे करने के लिए दुकान से मोबाइल चोरी कर फरार हुए तीन आरोपियों को पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो आईफोन भी बरामद किए हैं। पूछताछ के बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-फर्जी प्रमाणपत्रों से एमबीबीएस सीट आवंटन मामले में जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए


पटेलनगर कोतवाली के सीबीएस अधिकारी ने बताया कि प्रियलोक कॉलोनी, पटेलनगर निवासी सौरभ गोयल की शिकायत पर 27 जनवरी को मुकदमा दर्ज किया गया था। शिकायत में बताया गया कि आशु और उसके साथियों ने उनकी दुकान से मोबाइल फोन चोरी कर लिए।


मामले की जांच के दौरान मंगलवार को पुलिस ने हरभजवाला स्थित एक खाली प्लॉट से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आशु कुमार (22) निवासी कादपुर, थाना बेहट, जिला सहारनपुर, हाल निवासी सरस्वती विहार, केशव डबराल (21) निवासी अजबपुर, माता मंदिर रोड तथा सुधांशु बडोनी (21) निवासी आमवाला तरला, नालापानी, देहरादून के रूप में हुई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड चुनाव 2027: भाजपा ने ‘विस्तारक’ योजना के लिए संयोजकों की सूची की जारी -70 कार्यकर्ताओं को मिलेगी जिम्मेदारी


पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। पूछताछ में सामने आया कि तीनों को महंगे मोबाइल फोन इस्तेमाल करने का शौक था, जिसके चलते उन्होंने चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद


बताया गया कि आरोपी आशु सरस्वती विहार, अजबपुर में बाल काटने की दुकान चलाता है, केशव पुरानी कारों की खरीद-फरोख्त के सेंटर में कार्यरत है, जबकि सुधांशु प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119