रुद्रपुर के पांच सितारा होटल में महिला पर्यटक की संदिग्ध मौत पर बिजनेस पार्टनर पर हत्या का मुकदमा

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। पांच सितारा होटल में महिला पर्यटक ज्योति शर्मा (40) की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। मृतका की बहन वंदना शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने बिजनेस पार्टनर अमित चौधरी के खिलाफ हत्या की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है और पुलिस ने जांच तेज कर दी है।


विगत दिवस रुद्रपुर पहुंची वंदना शर्मा ने एसएसपी को दी शिकायत में आरोप लगाया कि अमित लंबे समय से उनकी बहन को धोखे में रखकर आर्थिक और मानसिक शोषण कर रहा था। उसने ज्योति को होटल बिजनेस में पार्टनर बनाने और शादी का झांसा देकर अपने जाल में फंसाया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-चढ़ाई पर अनियंत्रित होकर पलटी खनिज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौत


परिजनों के अनुसार ज्योति ने कारोबार के लिए करीब 38 लाख रुपये का ऋण लिया था। इसके अलावा करीब 200 ग्राम सोना और डेढ़ किलो चांदी भी तैयार कराई थी, जिसे अमित ने साझेदारी के नाम पर हड़प लिया। वंदना का कहना है कि अमित लगातार शादी का वादा करता रहा, लेकिन जब ज्योति को उसके इरादों पर शक हुआ तो दोनों के बीच विवाद बढ़ने लगे।


बताया गया कि मार्च माह में दोनों के बीच हाथापाई भी हुई थी, जिसके बाद 11 मार्च को दिल्ली के लोधी कॉलोनी थाने में मामला दर्ज कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि घटना वाले दिन अमित ज्योति को बहाने से रुद्रपुर के होटल लेकर आया, जहां उसे बीयर और सिगरेट का सेवन कराया गया। इसके बाद संदिग्ध हालात में उसकी मौत हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मुकेश कुमार कोहली को पीएच.डी. की उपाधि


परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के बाद अमित चौधरी ने कमरे से सबूत मिटाने की कोशिश की। पुलिस अधीक्षक क्राइम के अनुसार मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बताया गया है कि तीन डॉक्टरों के पैनल द्वारा ज्योति के शव का पोस्टमार्टम किया गया, लेकिन मृत्यु के सही कारणों का पता नहीं चलने के कारण बिसरा सुरक्षित रखकर जांच के लिए भेजा गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भारी तबाही के चलते चंपावत में एसडीआरएफ हाईअलर्ट पर


इस बीच रुद्रपुर पहुंचे ज्योति के भाई मनीष शर्मा ने पुलिस को बताया कि उनके घर में हनुमान जयंती के कार्यक्रम होने थे। ऐसे में ज्योति के कैंची धाम जाने के लिए कब और क्यों घर से निकली, इसकी जानकारी परिवार को नहीं थी। उनका कहना है कि वह आमतौर पर ऑफिस से सीधे घर आती थी, ऐसे में बिना बताए अमित के साथ जाने की वजह भी संदेह पैदा करती है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119