प्रेमिका के चक्कर में पत्नी व बच्चों को घर से निकाला, मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। प्रेम प्रसंग के चलते एक व्यक्ति द्वारा पत्नी और बच्चों को घर से निकालने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
वनभूलपुरा निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी वर्ष 2014 में हुई थी और उसके दो बच्चे हैं। आरोप है कि उसके पति का किसी अन्य महिला से अवैध संबंध है। इसी कारण पति और ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की और उसे बच्चों सहित घर से बाहर निकाल दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  कांग्रेस के प्रदर्शन के चलते दिल्ली मेट्रो के छह स्टेशनों पर शाम चार बजे तक प्रवेश-निकास बंद


महिला ने आरोप लगाया कि वह काफी समय से मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न झेल रही थी। आखिरकार मजबूर होकर उसने पुलिस की शरण ली।
एसओ काठगोदाम विमल मिश्रा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर पति सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119