गौला नदी में मजदूरी कर रहे बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ने से मौत -ठंड से हार्ट अटैक की आशंका
हल्द्वानी। गौला नदी में मजदूरी कर रहे एक मजदूर की अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन और आसपास मौजूद लोग उन्हें आनन-फानन में बेस अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। प्रारंभिक तौर पर ठंड के कारण हार्ट अटैक आने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि मौत का असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।
जानकारी के अनुसार मूल रूप से पश्चिमी चंपारण, बिहार निवासी 67 वर्षीय जयपाल पटेल पुत्र पुण्यलाल पटेल वर्तमान में हल्द्वानी के राजपुरा क्षेत्र में अपने परिवार के साथ रह रहे थे। वे गौला नदी में खनन कार्य में मजदूरी कर जीवनयापन कर रहे थे।
बताया जा रहा है कि बीते मंगलवार दोपहर अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। हालत गंभीर होने पर आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत बेस अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

बिग ब्रेकिंग : रक्षाबंधन से पहले रुड़की में खूनी खेल -दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या, जीजा गंभीर
उत्तराखंड : डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों पर पुनर्विचार की मांग -श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने डीजी सूचना से की मुलाकात