पिथौरागढ़ से सामान लेने आए चालक का ट्रक में मिला शव -परिजनों ने जताया हत्या का संदेह

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। पिथौरागढ़ से माल लेने आए एक ट्रक चालक का शव उसके ही ट्रक में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं परिजनों ने शव पर चोट के निशान होने का दावा करते हुए हत्या की आशंका जताई है।


जानकारी के अनुसार सेफ एक्सप्रेस कोरियर कंपनी के ट्रक संख्या UK 04 CC 0866 का चालक ग्राम धुरा सूखी ढाम, जिला चम्पावत निवासी दर्शन सिंह (पुत्र स्व. दयाल सिंह) शनिवार शाम कालीनगर दिनेशपुर में एक कंपनी से माल लेने आया था। उसने ट्रक को चंडीपुर रोड स्थित कंपनी के बाहर खड़ा किया और रात में ट्रक में ही सो गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामपुर रोड में तेज रफ्तार का कहर : पूर्व सैनिक की सड़क हादसे में मौत, ट्रक चालक फरार


बताया जा रहा है कि रविवार सुबह करीब छह बजे जब उसे बुलाने के लिए लोग ट्रक के पास पहुंचे तो वह सीट पर बेसुध पड़ा मिला। काफी आवाज देने और हिलाने के बाद भी जब वह नहीं उठा तो आसपास के लोग वहां एकत्र हो गए। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान --=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दर्शन सिंह को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों को घटना की सूचना दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...एलपीजी गैस रिसाव से रेस्टोरेंट में भीषण आग --लाखों का सामान जलकर राख, बड़ा हादसा टला


घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के भाई कैलाश सिंह, पत्नी ललिता देवी सहित अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों का कहना है कि शव पर चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं, जिससे उन्हें किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या किए जाने का संदेह है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119