काशीपुर के युवक ने हल्द्वानी होटल में अपनी कनपटी पर गोली मारकर की आत्महत्या, पत्नी-बेटा घायल

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। ऊधमसिंह नगर के काशीपुर निवासी एक युवक ने हल्द्वानी के गौलापार स्थित एक होटल में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस दर्दनाक घटना के समय कमरे में मौजूद उसकी पत्नी और बेटा भी छर्रे लगने से घायल हो गए। गोली लगते ही युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी-बेटे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग


जानकारी के अनुसार काशीपुर क्षेत्र के ग्राम पैगा निवासी सुखवंत सिंह (40) शनिवार को अपने परिवार के साथ गौलापार के एक होटल में ठहरा हुआ था। देर रात करीब ढाई बजे सुखवंत सिंह ने अचानक अपनी कनपटी पर गोली चला दी। गोली चलने से कमरे में मौजूद पत्नी परदीप कौर और बेटे गुरसेज सिंह को भी छर्रे लग गए।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि घायल परदीप कौर और गुरसेज सिंह को उपचार के लिए एसटीएच (सुशीला तिवारी अस्पताल) भेजा गया है, जबकि मृतक सुखवंत सिंह के शव को मोर्चरी में रखवाया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अल्मोड़ा: कछियोला में अवैध लीसा निकासी पर वन विभाग की कार्रवाई -ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति


प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का कारण प्रॉपर्टी विवाद बताया जा रहा है। परिजनों के अनुसार सुखवंत सिंह से करोड़ों रुपये लेकर गलत जमीन का बैनामा कर दिया था, जिससे वह लंबे समय से मानसिक तनाव में चल रहा था। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119