डीएम अंशुल सिंह का जिला चिकित्सालय में औचक निरीक्षण, जन औषधि केंद्र की लापरवाही पर सख्त निर्देश

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने सोमवार को जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का गहन जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी, औषधि वितरण कक्ष एवं जन औषधि केंद्र में दवाओं की उपलब्धता के साथ स्टॉक रजिस्टर की जांच की।


निरीक्षण के समय दोपहर 12 बजे तक 550 से अधिक ओपीडी पंजीकरण दर्ज पाए गए, जिससे अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ देखी गई। जिलाधिकारी ने अल्ट्रासाउंड, डिजिटल एक्स-रे एवं पैथोलॉजी लैब की कार्यप्रणाली का भी निरीक्षण किया। साथ ही सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, शौचालयों की व्यवस्था और अस्पताल परिसर की साफ-सफाई की समीक्षा की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद


उन्होंने प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक को शौचालयों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने तथा परिसर में गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान यह गंभीर तथ्य सामने आया कि जिला चिकित्सालय में संचालित जन औषधि केंद्र का लाइसेंस पिछले लगभग आठ वर्षों से नवीनीकृत नहीं किया गया है। इसके अलावा दवाओं के स्टॉक एवं बिक्री से संबंधित अभिलेख भी संतोषजनक रूप से प्रस्तुत नहीं किए जा सके।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-फर्जी प्रमाणपत्रों से एमबीबीएस सीट आवंटन मामले में जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए


मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने अग्रिम आदेशों तक जन औषधि केंद्र का संचालन मुख्य चिकित्सा अधीक्षक की निगरानी में किए जाने के निर्देश दिए। साथ ही दवाओं की अद्यतन सूची तत्काल उपलब्ध कराने और स्टॉक रजिस्टर का नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करने के आदेश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।


जिलाधिकारी ने अस्पताल की सफाई व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं का भी बारीकी से निरीक्षण किया और मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए जांच रिपोर्ट व चिकित्सीय सूचनाएं समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपचार के लिए आए मरीजों से संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव भी सुने।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड चुनाव 2027: भाजपा ने ‘विस्तारक’ योजना के लिए संयोजकों की सूची की जारी -70 कार्यकर्ताओं को मिलेगी जिम्मेदारी


इस अवसर पर पीएमएस एचसी गड़कोटी को निर्देशित किया गया कि जिला चिकित्सालय की सभी सेवाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप, सुचारु एवं पारदर्शी ढंग से संचालित हों, ताकि आमजन को समयबद्ध और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119