एलयूसीसी चिटफंड घोटाले में सीबीआई का बड़ा एक्शन : 400 करोड़ की ठगी मामले में पांच गिरफ्तार, मुख्य आरोपी विदेश फरार

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

देहरादून/नैनीताल। सीबीआई ने उत्तराखंड के बहुचर्चित एलयूसीसी चिटफंड घोटाले में बड़ी कार्रवाई करते हुए देश के विभिन्न हिस्सों से सुशील गोखरू समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में राजेन्द्र सिंह बिष्ट, तरुण कुमार मौर्य, गौरव रोहिल्ला और ममता भंडारी शामिल हैं।


यह कार्रवाई उत्तराखंड हाई कोर्ट के उस आदेश के बाद हुई, जिसमें वर्ष 2025 में मेसर्स लोनी अर्बन मल्टी स्टेट क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट को-ऑपरेटिव सोसायटी (एलयूसीसी) से जुड़े सभी मामलों की जांच सीबीआई को सौंपी गई थी। इसके बाद सीबीआई ने 26 नवंबर 2025 को विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा


जांच में खुलासा हुआ है कि एलयूसीसी नेटवर्क ने उत्तराखंड में करीब एक लाख से अधिक निवेशकों को मोटे मुनाफे का लालच देकर विभिन्न अनियमित जमा योजनाओं में पैसा निवेश कराया। निवेशकों से लगभग 800 करोड़ रुपये जमा कराए गए, जिनमें से करीब 400 करोड़ रुपये की ठगी सामने आई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा


सीबीआई के अनुसार मामले का मुख्य आरोपी समीर अग्रवाल अपनी पत्नी सानिया अग्रवाल के साथ विदेश फरार हो चुका है। दोनों के खिलाफ नोटिस और सर्कुलर जारी किए गए हैं। आरोपियों की तलाश के लिए तकनीकी निगरानी और विशेष टीमों की मदद ली जा रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल


जांच एजेंसी ने यह भी पाया है कि घोटाले की रकम से कई अचल संपत्तियां खरीदी गईं। इन संपत्तियों का विवरण उत्तराखंड सरकार के वित्त सचिव को भेजा गया है ताकि उन्हें फ्रीज कर पीड़ित निवेशकों को राहत दिलाई जा सके।


सीबीआई ने गिरफ्तार आरोपियों को सक्षम न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले की जांच लगातार जारी है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119