उत्तराखंड-इंस्टाग्राम विज्ञापन के जाल में फंसा परिवार -चारधाम हेलीकॉप्टर टिकट के नाम पर 1.17 लाख की साइबर ठगी
हल्द्वानी। केदारनाथ और बद्रीनाथ यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर टिकट बुक कराने का झांसा देकर साइबर ठगों ने एक व्यक्ति से 1 लाख 17 हजार रुपये ठग लिए। आरोपी ने खुद को सरकारी अधिकृत एजेंट बताकर व्हाट्सएप कॉल और चैट के जरिए भरोसा जीत लिया और अलग-अलग बैंक खातों में रकम ट्रांसफर करा ली।
जानकारी के अनुसार अंबिका विहार निवासी अवनीश पाल परिवार के साथ चारधाम यात्रा की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें इंस्टाग्राम पर “बाय हेलीकॉप्टर केदारनाथ-बद्रीनाथ” का विज्ञापन दिखाई दिया। विज्ञापन पर क्लिक करने के बाद उनकी बातचीत “हिमालय टूर” नाम से संचालित एक व्हाट्सएप नंबर पर हुई।
आरोपी ने खुद को चारधाम हेली सेवा का अधिकृत एजेंट बताते हुए टिकट बुकिंग का भरोसा दिलाया। इसके बाद 2 अप्रैल को तीन ट्रांजेक्शन में 60 हजार रुपये और 15 अप्रैल को दो अलग-अलग खातों में 57 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए गए। रकम भेजने के बाद आरोपी ने फोन उठाना बंद कर दिया।
पीड़ित ने मामले की शिकायत साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन कुमाऊं रेंज रुद्रपुर में दर्ज कराई। पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला साइबर पुलिस स्टेशन रुद्रपुर को ट्रांसफर कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल विजय कुमार मेहता ने लोगों से सोशल मीडिया विज्ञापनों के जरिए टिकट बुकिंग करते समय सतर्क रहने की अपील की है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम