बगैर सत्यापन कर्मचारी रखने पर होमस्टे संचालक का चालान
नैनीताल। घटगढ़ क्षेत्र में संचालित गौरी रिट्रीट होमस्टे में पुलिस को चार कर्मचारी बिना सत्यापन के कार्यरत मिले। इस पर पुलिस ने संचालक का दस हजार का चलान किया। जानकारी के अनुसार, मंगोली चौकी इंचार्ज विजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र के होटलों, रेस्टोरेंट और होमस्टे में गुरुवार को अभियान चलाया।
इस दौरान गौरी रिट्रीट होमस्टे में चार कर्मचारी बिना सत्यापन के कार्यरत मिले। पूछताछ में कर्मचारियों ने बताया कि वे पिछले एक वर्ष से यहां काम कर रहे हैं, लेकिन उनका कोई सत्यापन नहीं कराया। कोतवाल हेम चंद्र पंत ने बताया कि होमस्टे संचालक हर्षित बिष्ट 10,000 का चालान किया है। साथ ही सभी कर्मचारियों के अनिवार्य सत्यापन के निर्देश जारी किए हैं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UK-रामनगर के रिसॉर्ट में युवती से दुष्कर्म का आरोप -कंपनी के दो कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की व्यवस्था का आश्वासन -सफाई सुधारने और मरीजों से शालीन व्यवहार के निर्देश
सांसद अजय भट्ट ने मोहान से चौखुटिया मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग-109 बनाने की उठाई मांग