इंस्टाग्राम पर प्रेम प्रसंग में धोखा -17 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर/दिनेशपुर। इंस्टाग्राम पर युवती से हुए प्रेम संबंध में धोखे से आहत एक 17 वर्षीय युवक ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


जानकारी के अनुसार निकटवर्ती कालीनगर गांव निवासी शंकर राठौर का 17 वर्षीय पुत्र अनुज विगत दिवस अपने कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला। युवक को इस हालत में देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची थाना दिनेशपुर पुलिस ने शव को नीचे उतारकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-उत्तराखंड के 25 सरकारी कॉलेजों में जल्द शुरू होंगे छात्रावास, दूरदराज की छात्राओं को मिलेगी राहत


मृतक की मां के अनुसार अनुज की खटीमा निवासी एक युवती से इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती हुई थी, जो बाद में प्रेम प्रसंग में बदल गई। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर दोनों के बीच फोन पर कहासुनी हो गई, जिसके बाद युवती ने शादी करने से इनकार कर दिया। इससे युवक काफी तनाव में आ गया था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : धामी कैबिनेट के 13 बड़े फैसले -अग्निवीरों को भर्ती में छूट, बाल वीरता पुरस्कार योजना को मंजूरी


बताया गया कि गुरुवार को जब घर पर कोई मौजूद नहीं था, उसी दौरान अनुज ने कमरे में छत के पंखे से रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  चकराता में पेड़ से टकराए बिजली के तार -करंट लगने से बुजुर्ग की मौत, बहू गंभीर


मृतक पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


थानाध्यक्ष रविंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119