हरिद्वार में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप -ट्रक चालक ने साथी को कुचलकर की हत्या

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। जिले के भगवानपुर क्षेत्र में पुरानी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। भगवानपुर टोल प्लाजा के पास एक ट्रक चालक ने अपने ही साथी को ट्रक से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है और घटना में प्रयुक्त ट्रक भी बरामद कर लिया गया है। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है, जबकि गांव में भी शोक और सन्नाटे का माहौल है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा -52 मरीज मिले, सभी जिलों में रैपिड रिस्पॉन्स टीम सक्रिय


भगवानपुर कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण के अनुसार घटना 4 मार्च की दोपहर की है। प्रताप कॉलोनी निवासी राहुल कुमार भगवानपुर टोल प्लाजा के पास ट्रक चालक राजीव के पास पहुंचे थे। दोनों के बीच पुरानी जान-पहचान थी और वे अक्सर साथ बैठकर शराब पीते थे। होली के अवकाश के दौरान भी दोनों ट्रक में बैठकर शराब पी रहे थे और खाना खा रहे थे। इसी दौरान नशे की हालत में दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।


पुलिस पूछताछ में आरोपी राजीव पुत्र शीशपाल निवासी ग्राम मलकपुर, लोन छपरौली रोड, जिला बागपत (उत्तर प्रदेश) ने बताया कि वह करीब 15 वर्षों से ट्रक चालक है और दिसंबर 2025 में उसने अपना कैंटर खरीदा था। वर्तमान में वह भगवानपुर क्षेत्र के एक गांव में रह रहा है और एक युवती के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में है। उसकी पहली शादी तलाक में खत्म हो चुकी है और वर्तमान संबंध से उसका चार साल का बेटा भी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-शिक्षक पर नौवीं के छात्र की पिटाई का आरोप, कान में अंदरूनी चोट का दावा


आरोपी ने पुलिस को बताया कि शराब के नशे में राहुल ने उसकी भांजियों को लेकर अश्लील टिप्पणियां कर दीं। कई बार समझाने के बावजूद राहुल नहीं माना, जिससे वह गुस्से में आ गया। विवाद बढ़ने पर उसने राहुल को ट्रक से नीचे उतार दिया। जैसे ही राहुल टोल प्लाजा की ओर जाने लगा, आरोपी ने ट्रक चढ़ाकर उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा -दो हजार से अधिक मामले सामने आने की खबर


घटना के बाद आरोपी ट्रक लेकर नन्हेड़ा रोड की ओर फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी का मेडिकल कराने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119